HomeWorld Newsइमरान खान को रात 2 बजे अस्पताल ले जाया गया, आंख की...

इमरान खान को रात 2 बजे अस्पताल ले जाया गया, आंख की समस्या के इलाज के बाद हालत स्थिर

इस्लामाबाद, 24 फरवरी 2026: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार तड़के करीब 2 बजे पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल लाया गया। उन्हें आंख में गंभीर समस्या के कारण इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी दाईं आंख में केवल 15 प्रतिशत दृष्टि शेष है और इलाज के तहत उन्हें तीन इंजेक्शन लगाए गए। डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है और निगरानी के उपरांत उन्हें वापस भेज दिया गया। चिकित्सकों का यह भी कहना है कि उनकी नजर में पहले से सुधार हो रहा है।

इधर, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता बैरिस्टर गोहर खान ने अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सुबह 2 बजे ही जानकारी मिली और पूछा कि इस तरह गोपनीय तरीके से इलाज क्यों कराया गया। उन्होंने मांग की कि इमरान खान के इलाज की पूरी जानकारी समर्थकों को दी जाए और उनका उपचार निजी डॉक्टर की मौजूदगी में किया जाए। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी मौजूद रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

वहीं, पाकिस्तान के संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फज़ल चौधरी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल लाया गया था और उन्हें सभी कानूनी व मानवीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वे पहले से बेहतर देख पा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments