HomeHaryanaआध्यात्मिकता से मिलता है शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार: सुभाष बराला

आध्यात्मिकता से मिलता है शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार: सुभाष बराला

राज्यसभा सांसद ने हैप्पीनेस प्रोग्राम में दिया सकारात्मक जीवन का संदेश
टोहाना, 23 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा) :  सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर विश्वविद्यालय में सात दिवसीय गुड बाय टेंशन हैप्पीनेस प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यक्रम में शामिल होकर ब्रह्माकुमारी बहनों एवं समस्त आयोजकों को इस उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी पहल के लिए साधुवाद देते हुए सभी के उज्ज्वल, सुखमय, स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन की मंगल कामना व्यक्त कीं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की तेज रफ्तार और प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में मानसिक संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे समय में आत्मचिंतन, ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास व्यक्ति को आंतरिक शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता से व्यक्ति न केवल अपने जीवन को संतुलित और आनंदमय बना सकता है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है।
उन्होंने इस पहल को समाजहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नैतिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। तनाव मुक्त जीवन की दिशा में यह सात दिवसीय कार्यक्रम प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान, ध्यान साधना तथा सकारात्मक चिंतन की प्रेरणा प्रदान करेगा, जिससे वे अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में बेहतर संतुलन स्थापित कर सकें।
राज्यसभा सांसद ने कहा वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार भी निरंतर योग और आध्यात्म को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहाँ ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है, वहीं हरियाणा सरकार ने ‘हरियाणा योग आयोग’ का गठन कर ‘योगशालाएं’ स्थापित की हैं। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी आध्यात्मिक सत्रों के माध्यम से जीवन में शांति, संयम और आत्मबल के महत्व पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments