HomeWorld Newsधाडिंग जिले में बड़ा हादसा: बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की...

धाडिंग जिले में बड़ा हादसा: बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत, 27 घायल

धाडिंग, 23 फरवरी 2026: नेपाल के धाडिंग जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि अब तक उनकी राष्ट्रीयता और पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के अनुसार शुरुआती तौर पर 17 शव बरामद किए गए थे। बाद में एक और घायल यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। घायलों को रेस्क्यू कर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस त्रिशूली नदी में गिर गई। यह हादसा धाडिंग जिले के बेनीघाट रोरंग क्षेत्र में तड़के करीब 1:30 बजे हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments