HomeNationalचंडीगढ़ नगर निगम की सियासत में बड़ा उलटफेर, AAP काउंसलर प्रेमलता ने...

चंडीगढ़ नगर निगम की सियासत में बड़ा उलटफेर, AAP काउंसलर प्रेमलता ने थामा कांग्रेस का दामन

चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026: चंडीगढ़ नगर निगम की सियासत में सोमवार को उस समय बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी की काउंसलर प्रेमलता ने पार्टी को अलविदा कहकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया।

प्रेमलता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों से नाराज़गी जताते हुए कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा व्यक्त किया।

प्रेमलता के पार्टी छोड़ने से चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की स्थिति को झटका लगा है, वहीं कांग्रेस की स्थिति पहले के मुकाबले और अधिक मजबूत हुई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रेमलता पिछले कुछ समय से पार्टी के आंतरिक फैसलों से संतुष्ट नहीं थीं, जिसके चलते उन्होंने यह राजनीतिक कदम उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments