HomeSportsअभिषेक शर्मा के समर्थन में उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव, बोले- उनका फॉर्म...

अभिषेक शर्मा के समर्थन में उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव, बोले- उनका फॉर्म चिंता का विषय नहीं

अहमदाबाद , 22 फरवरी 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट होने वाले टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के समर्थन में कप्तान सूर्यकुमार यादव सामने आए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि अभिषेक का फॉर्म चिंता का विषय नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे अभिषेक की नहीं, बल्कि उन लोगों की चिंता है जो उनके फॉर्म को लेकर परेशान हैं। मुझे उन टीमों की चिंता है, जिनके खिलाफ अभिषेक का बल्ला चलेगा। पिछले साल उन्होंने हमें संभाला था, अब हम उनके लिए रन बनाएंगे।”

आज सुपर-8 मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद में होगा। जब प्लेइंग इलेवन में बदलाव और संजू सैमसन को शामिल करने को लेकर सवाल पूछा गया तो सूर्यकुमार यादव हंस पड़े। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “क्या अभिषेक को हटा दें? या तिलक को?”

पिच को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि टीम हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार है। उन्होंने माना कि विकेट ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं था, लेकिन टीम ने हालात के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में परिस्थिति का सम्मान करना जरूरी होता है और टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।

अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ पेट में संक्रमण के कारण नहीं खेल सके थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दो दिनों के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और वह फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments