HomePunjabपंजाब में मौसम शुष्क, अगले सप्ताह बारिश की संभावना बेहद कम

पंजाब में मौसम शुष्क, अगले सप्ताह बारिश की संभावना बेहद कम

जालंधर, 21 फरवरी 2026: पंजाब में सर्दी अब धीरे-धीरे कम हो रही है और दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं तथा छिटपुट धुंध हल्की ठंडक बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, अगले सप्ताह पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बेहद कम है। विभाग का कहना है कि सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

आने वाले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। फरवरी माह में अब तक बहुत कम वर्षा दर्ज की गई है और अधिकांश जिलों में पूरे महीने लगभग बारिश नहीं हुई है। विभाग के अनुसार, 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और इजाफा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments