HomeNationalसड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बनाए जाएंगे...

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बनाए जाएंगे फुटपाथ – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना ,21 फरवरी 2026: नीतीश कुमार ने सड़क सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए राज्य के शहरी क्षेत्रों, विशेषकर भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान कर वहां फुटपाथ बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की।

बताया जा रहा है कि यह फैसला “सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान” के तहत लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए चिन्हित स्थानों पर ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़क हादसों की अधिक संभावना वाले ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए चिन्हित स्थानों पर फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर और अंडरपास बनाए जाएंगे। साथ ही सभी सरकारी और निजी वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बन सकें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद “सात निश्चय-3 (2025-30)” कार्यक्रम लागू किया गया है। इसके सातवें संकल्प ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत राज्य के नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि Bihar तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और राज्य में लोगों की आय बढ़ने के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि, बढ़ते वाहनों के कारण पैदल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर सुरक्षित और सम्मानपूर्वक चलना पैदल यात्रियों का मूल अधिकार है, जिसे सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments