HomeNationalमातृभाषा दिवस पर पंजाब विश्वविद्यालय में व्याख्यान और कवि दरबार का आयोजन

मातृभाषा दिवस पर पंजाब विश्वविद्यालय में व्याख्यान और कवि दरबार का आयोजन

चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026: मातृभाषा दिवस के अवसर पर पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज़ की पंजाबी साहित्यिक सोसायटी द्वारा व्याख्यान और कवि दरबार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि स्वर्णजीत सावी ने मातृभाषा के महत्व पर विशेष व्याख्यान दिया, जबकि विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिंदी और पंजाबी में काव्य पाठ प्रस्तुत कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर पूर्व पुलिस प्रमुख जी. एस. औजला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विभागाध्यक्ष प्रो. योग राज ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि पंजाबी आज विश्व की नौवीं सबसे बड़ी भाषा बन चुकी है और विश्वभर में लगभग 31 करोड़ लोग इसे बोलते हैं, हालांकि रोजगार और प्रशासन में इसे अभी उचित स्थान नहीं मिला है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा मुख्य वक्ता स्वर्णजीत सावी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। यह आयोजन मातृभाषा के संरक्षण और उसके महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायक रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments