HomePunjabबलजिंदर सिंह चौंदा ने संभाला पंजाब अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विकास...

बलजिंदर सिंह चौंदा ने संभाला पंजाब अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विकास एवं वित्त निगम के चेयरमैन का कार्यभार

चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026: बलजिंदर सिंह चौंदा ने आज पंजाब अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विकास एवं वित्त निगम के नव-नियुक्त चेयरमैन के रूप में आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर तथा ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने नव-नियुक्त चेयरमैन को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मंत्रियों ने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और दिव्यांग व्यक्तियों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं, आसान ऋण सुविधाएं और कर्ज माफी जैसे ऐतिहासिक फैसले इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार का मुख्य उद्देश्य हर पात्र लाभार्थी तक सरकारी सहायता पहुंचाना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए चेयरमैन के नेतृत्व में निगम एससी वर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यभार संभालने के बाद बलजिंदर सिंह चौंदा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर तथा ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया।

चेयरमैन ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस एवं परिणाम-आधारित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एससी वर्ग से संबंधित शिक्षित युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पंजाब सरकार द्वारा एससी वर्ग के 4,727 परिवारों का कर्ज माफ किया जा चुका है, जो सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही एससी वर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गांवों और शहरी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की निदेशक विम्मी भुल्लर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और नव-नियुक्त चेयरमैन के परिजन भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments