HomeHaryanaहिसार में नवीन बूरा के विवाह समारोह में पारंपरिक रस्मों की धूम,...

हिसार में नवीन बूरा के विवाह समारोह में पारंपरिक रस्मों की धूम, बिना दहेज शादी बनी प्रेरणा

हिसार, 19 फरवरी 2026: नवीन बूरा का विवाह समारोह इन दिनों पूरे उत्साह और पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हो रहा है। आज उनके मामा नरेश बागड़िया, सलेमगढ़ से अपने परिवार सहित ‘भात’ की रस्म निभाने पहुंचे, जहां पूरे परिवार ने मिलकर खुशी मनाई और समारोह का आनंद लिया।

भात समारोह के दौरान दादी सरोज देवी, पिता जयबीर बूरा तथा चाचा, सेवानिवृत्त मुखी सूरज भान बूरा सहित सभी पारिवारिक सदस्यों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए नृत्य किया। महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीत गाकर पारंपरिक तरीके से दूल्हे का स्वागत किया। दूल्हे बने नवीन बूरा को रिश्तेदारों, मित्रों और गांव के बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया।

आज सिमरन के साथ लेंगे सात फेरे 

घिराई निवासी 26 वर्षीय नवीन बूरा आज अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय सिमरन के साथ उनका विवाह आज, गुरुवार 19 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। विवाह को लेकर बूरा परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

 संत विहार में लेडीज संगीत का आयोजन 

विवाह से एक दिन पूर्व बीती रात कैमरी रोड स्थित संत विहार में बूरा परिवार के निवास पर लेडीज संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए तथा सभी ने विवाह समारोह की खुशी में जमकर नृत्य किया।

ब्लेसिंग रिजॉर्ट्स में होगा विवाह और रिसेप्शन 

विवाह एवं रिसेप्शन समारोह आज कैमरी रोड स्थित ब्लेसिंग रिजॉर्ट्स में आयोजित किया जाएगा। घुड़चढ़ी शाम 6:15 बजे होगी, जबकि बारात शाम 7:15 बजे गोरखपुर गांव के लिए रवाना होगी।

बिना दहेज शादी समाज के लिए प्रेरणा 

इस विवाह की सबसे विशेष बात यह है कि यह बिना दहेज के संपन्न हो रहा है। बूरा परिवार के इस निर्णय को एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है, जो समाज को सकारात्मक संदेश देता है।

खेल जगत की हस्तियों ने भी की शिरकत 

नवीन बूरा के विवाह समारोह में खेल जगत से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। परिवार ने इस शुभ अवसर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और नवीन बूरा ने अपने परिवार एवं मित्रों के साथ विवाह समारोह में दिल खोलकर नृत्य किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments