HomePunjabलुधियाना में नवजात बच्ची को 2.10 लाख रुपये में बेचने की कोशिश,...

लुधियाना में नवजात बच्ची को 2.10 लाख रुपये में बेचने की कोशिश, महिला डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार

लुधियाना 16 फरवरी 2026 : लुधियाना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी नवजात बेटी को 2 लाख 10 हजार रुपये में बेचने की कोशिश की। पुलिस ने इस घिनौनी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक महिला डॉक्टर समेत पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को अरोड़ा नर्सिंग होम में सुनीता देवी नामक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि महिला ने अपनी नवजात बेटी का सौदा 2.10 लाख रुपये में कर लिया था। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नील झंडा रोड स्थित एक पार्क के पास बच्ची को बेचने की डील को अंतिम रूप देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और बच्ची की मां सुनीता देवी, प्रवीण, बीएएमएस डॉक्टर मनमीत कौर, रुचि और खरीदार मनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से नवजात बच्ची को बेचने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी बच्चों की खरीद-फरोख्त की है या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं। वहीं मासूम बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments