HomePunjabमोगा में AAP की मेगा रैली: पंजाब को नशा मुक्त बनाने का...

मोगा में AAP की मेगा रैली: पंजाब को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

मोगा, 16 फरवरी 2026 : मोगा के गांव किली चहलां में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित मेगा रैली एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल गई। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांव स्तर की विलेज डिफेंस कमेटियों (VDC) के योगदान की सराहना करते हुए पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरों के घर बर्बाद करके वे खुद सुरक्षित नहीं रह सकते। वहीं मनीष सिसोदिया ने बताया कि गांवों की VDC की मदद से अब तक 17,000 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने VDC सदस्यों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की “आंख और कैमरे” करार देते हुए कहा कि ये गांवों में नशा बेचने वालों पर नजर बनाए हुए हैं।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे रैली में पहुंचे भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जंग तभी सफल हो सकती है जब हर गांव का नागरिक इसमें भागीदारी निभाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और तस्करों को पकड़वाने में सरकार का सहयोग करें।

रैली के दौरान यह भी ऐलान किया गया कि पंजाब में नशे के खिलाफ दूसरे चरण की लड़ाई शुरू हो चुकी है, जिसका उद्देश्य तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ गांवों को अंदरूनी रूप से मजबूत बनाकर नशा सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments