टोहाना, 15 फरवरी, 2026: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने रविवार को प्रसिद्ध डांगरा धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सांसद ने स्वर्ग आश्रम सेवा समिति टोहाना द्वारा महाशिवरात्रि पर आयोजित किए गए आयोजन में भी शिकरत की।
सांसद बराला ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण और आत्मचिंतन का अवसर है। भगवान शिव का जीवन त्याग, तपस्या, समर्पण और लोककल्याण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संयम और सेवा भाव का संचार होता है, जो समाज को एकता और सद्भाव की दिशा में अग्रसर करता है।
डांगरा धाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सांसद बराला ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समाज में भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसे पावन पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। सांसद बराला ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहे।
Thanks
AIPRO Tohana Team
Distt. Fatehabad






