HomeNationalअंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब देंगे 10वीं की परीक्षा

अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब देंगे 10वीं की परीक्षा

समस्तीपुर, 14 फरवरी 2026: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के स्टार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं। महज 14 वर्षीय वैभव पोडार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर के छात्र हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर ने जानकारी दी कि 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में वैभव एक सामान्य छात्र की तरह शामिल होंगे। उन्हें परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि स्कूल के छात्र, शिक्षक और अभिभावक वैभव का स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उनके लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। वैभव अन्य विद्यार्थियों की तरह ही परीक्षा में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments