HomePunjabफोर्टिस अस्पताल में भर्ती कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले भाजपा के कार्यकारी...

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा

मोहाली, 13 फरवरी 2026 : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आज फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, “आज मैं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने गया, जो फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में भर्ती हैं। मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने आया हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द स्वस्थ होकर फिर से लोगों की सेवा में लौटें।”

उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले कुछ समय से लगातार घुटनों के दर्द की शिकायत कर रहे थे, जिसके चलते उनकी शारीरिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। डॉक्टरों से परामर्श के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी की आवश्यकता है।

इसके बाद उन्हें मंगलवार को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अस्पताल प्रशासन द्वारा उनके ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। सभी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उनके घुटने की सफल सर्जरी की गई। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments