HomePunjabकंचन कुमार उर्फ भाभी कमल कौर हत्याकांड में बड़ी कामयाबी

कंचन कुमार उर्फ भाभी कमल कौर हत्याकांड में बड़ी कामयाबी

मुख्य आरोपी के सहयोगी रंजीत सिंह गिरफ्तार

अमृतसर,07 फरवरी 2026: हाई-प्रोफाइल कंचन कुमार उर्फ भाभी कमल कौर हत्याकांड में बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरो के कथित सहयोगी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जिस पर हत्या के बाद आरोपी को देश से फरार कराने में मदद करने का आरोप है।

रंजीत सिंह को अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा हो सके। जांच में सामने आया है कि कमल कौर की हत्या के बाद रंजीत सिंह ने अमृतपाल मेहरो को बठिंडा से कार के जरिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचाया, जहां से वह दुबई फरार हो गया।

गौरतलब है कि रंजीत सिंह को पहले अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बठिंडा पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसकी कस्टडी हासिल की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। पूछताछ के दौरान अमृतपाल मेहरो के ठिकानों और हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों को लेकर अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments