HomeHaryanaहरियाणा सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 60 वादे पूरे...

हरियाणा सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 60 वादे पूरे किए: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 7 फरवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए 217 वादों में से 60 को पूरा कर चुकी है, जबकि शेष पर कार्य तेजी से चल रहा है और उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार संविधान की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की उम्मीद में भाजपा को चुना, जिसके चलते राज्य में लगातार तीसरी बार डबल इंजन सरकार बनी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी बनाई गई हैं, जिससे बिना सिफारिश के भी युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। सरकार के शपथ लेने से पहले ही 24 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे और इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर भर्तियां जारी हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव या सिफारिश की संस्कृति नहीं है, केवल योग्य उम्मीदवारों को ही अवसर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि डायलिसिस को पूरी तरह नि:शुल्क किया गया है, गरीब परिवारों को रियायती एलपीजी सिलेंडर मिल रहे हैं और ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी का लाभ भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है और आगामी हरियाणा बजट भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सेवा, पारदर्शिता और विकास की राजनीति के चलते जनता आगे भी भाजपा को समर्थन देती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments