HomePunjabहथियारबंद हमलावरों ने 62 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में...

हथियारबंद हमलावरों ने 62 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

गढ़शंकर/होशियारपुर, 7 फरवरी 2026: होशियारपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। गढ़शंकर क्षेत्र के गांव महिंदवानी गुज्जरां में अज्ञात हमलावरों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान 62 वर्षीय रचना देवी पत्नी शाम लाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रचना देवी सुबह एक धार्मिक स्थल पर माथा टेककर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतका को तीन गोलियां लगी हैं। रचना देवी के पति पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर भेज दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments