HomeHaryanaभोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम का डीसी डॉ. विवेक भारती ने किया औचक...

भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम का डीसी डॉ. विवेक भारती ने किया औचक निरीक्षण

खिलाडिय़ों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाए : डीसी

फ़तेहाबाद, 06 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम का दौरा कर वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने जिला खेल अधिकारी विष्णुदास को निर्देश दिए कि खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा जिले में खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक विस्तार किया जाए ताकि युवा खिलाडिय़ों को बेहतर माहौल मिल सके।
डीसी ने जिला खेल अधिकारी विष्णुदास से स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि जिला स्तर के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, भवन के रंग-रोगन, छत व सीलिंग की मरम्मत तथा शौचालय की समुचित सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती ने स्टेडियम में पवेलियन अथवा दर्शक दीर्घा (स्टैंड) के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि दर्शक बैठकर खेल प्रतियोगिताएं देख सकें। इसके साथ ही बाउंड्री वॉल कई स्थानों से क्षतिग्रस्त पाई गई, जिसे शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इन सभी कार्यों के लिए प्रॉपर एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजने को कहा गया। डीसी डॉ. विवेक भारती ने निर्देश दिए कि जो सुविधाएं तुरंत ठीक की जा सकती हैं, उन्हें बिना विलंब वर्किंग कंडीशन में लाया जाए। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम खिलाडिय़ों के विकास का केंद्र होते हैं और इनकी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments