मानसा , 4 फरवरी 2026: पादरी बजिंदर से जेल में नकदी बरामद होने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेल कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल पर पादरी बजिंदर की मदद करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने जेल कांस्टेबल निर्पाल सिंह को गिरफ्तार कर मानसा लाया है। वह फिलहाल बरनाला जेल में तैनात था।
गौरतलब है कि 24 जून को मानसा की ताम कोट जेल में तलाशी के दौरान पादरी बजिंदर के पास से एक मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले पादरी बजिंदर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने जेल कांस्टेबल निर्पाल सिंह की भूमिका सामने आने के बाद उसे आरोपी के रूप में चिन्हित किया। आरोप है कि निर्पाल सिंह ने इस पूरे मामले में पादरी बजिंदर की सहायता की थी। इसके बाद मानसा सदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि पादरी बजिंदर बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है और वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। फिलहाल वह मानसा जेल में बंद है।






