चंडीगढ़, 3 फरवरी 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह देश के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक जगत से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का उद्देश्य पंजाब में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना और राज्य को औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाना है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान उद्योगपतियों के साथ बैठक कर पंजाब सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक सुविधाओं की जानकारी देंगे। वह निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हुए रोजगार सृजन और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे।
सरकार का मानना है कि इस दौरे से पंजाब में नए निवेश आएंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।






