HomePunjabधूरी शहर में नशे के खिलाफ विशाल पैदल यात्रा निकाली

धूरी शहर में नशे के खिलाफ विशाल पैदल यात्रा निकाली

नशे के खात्मे के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता: दलवीर सिंह ढिल्लों

‘नशा मुक्त धूरी, नशा मुक्त पंजाब’ के नारों से गूंजा धूरी शहर

धूरी, 31 जनवरी, 2026: धूरी शहर में नशे के खात्मे के लिए जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नशे के खिलाफ एक विशाल पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस पैदल यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना था।

इस अवसर पर पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है और इस प्रकार की पैदल यात्राएं लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

वक्फ बोर्ड पंजाब के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें।

स्मॉल इंडस्ट्रीज के निदेशक अनिल मित्तल और निदेशक जस्पाल भुल्लर ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही विकसित और मजबूत पंजाब की नींव रख सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी अभियानों के साथ-साथ सामाजिक सहयोग से ही इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह गिल, दरशन सिंह पाठक, जिला परिषद सदस्य रछपाल सिंह भुल्लर, पुष्पिंदर शर्मा, अमनजोत कौर, राजीव चौधरी, अश्वनी धीर, संदीप तायल, गगन जवांदा, वीरभान, अजीब सिंह और सुखपाल सिंह, रूबल, रूपिंदर भुल्लर, डॉ. कुलजीत धवन, हरप्रीत सिंह मीमसा और हैप्पी गर्ग ने भी नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस पैदल यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ नारे लगाए गए और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। अंत में आम आदमी पार्टी की समूची टीम के सदस्यों और शहरवासियों ने नशा मुक्त धूरी और नशा मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प दोहराया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments