HomePunjabफतेहगढ़ साहिब में रात को गूंजा जोरदार धमाका

फतेहगढ़ साहिब में रात को गूंजा जोरदार धमाका

पुलिस ने बताया फाइटर जेट के सोनिक बूम की संभावना

फतेहगढ़ साहिब, 30 जनवरी 2026 : बीती रात श्री फतेहगढ़ साहिब में अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तक हिल गए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा होती रही।

धमाके की आवाज केवल फतेहगढ़ साहिब तक सीमित नहीं रही, बल्कि अमलोह, गोबिंदगढ़, खन्ना, पायल और समराला समेत आसपास के कई इलाकों में भी सुनी गई। तेज आवाज के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके में सर्च और जांच अभियान चलाया।

अब इस मामले को लेकर फतेहगढ़ साहिब पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस के अनुसार, धमाके से किसी भी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह तेज आवाज फतेहगढ़ साहिब के ऊपर से गुजरे किसी फाइटर जेट के कारण हो सकती है। संभव है कि यह आवाज फाइटर जेट के सोनिक बूम की रही हो।

फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments