HomePunjabमोहाली SSP कार्यालय के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पेशी पर...

मोहाली SSP कार्यालय के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पेशी पर आया था मृतक

मोहाली, 28 जनवरी 2026: मोहाली में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जिला एसएसपी कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के रुड़की निवासी गुरविंदर के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सोहाना की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासनिक परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए और कुछ समय के लिए किसी भी व्यक्ति को अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी भी की गई है। घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

इस मामले में जानकारी देते हुए डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि मृतक गुरविंदर 4 किलो अफीम के मामले में पेशी पर आया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments