HomePunjabआय से अधिक संपत्ति मामले में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं

आय से अधिक संपत्ति मामले में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं

11 हजार पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

मोहाली, 27 जनवरी 2026: आय से अधिक संपत्ति के मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में उनके करीबी सहयोगी हरप्रीत गुलाटी, जो मजीठिया की कई कंपनियों में बिज़नेस पार्टनर भी रह चुके हैं, की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2007 से 2017 तक के वित्तीय लेन-देन का विस्तृत लेखा-जोखा तैयार कर मोहाली अदालत में करीब 11,000 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।

गौरतलब है कि 25 जून 2025 को विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम सिंह मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह नाभा जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पहले मोहाली अदालत और फिर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। फिलहाल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments