HomeWorld Newsकनाडा में पंजाबी गायक वीर दविंदर के घर के बाहर फायरिंग, इलाके...

कनाडा में पंजाबी गायक वीर दविंदर के घर के बाहर फायरिंग, इलाके में दहशत

कनाडा, 27 जनवरी 2026: कनाडा में पंजाबी गायक वीर दविंदर के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना के समय गायक वीर दविंदर अपने घर पर ही मौजूद थे, जिससे उनके परिवार और आसपास रहने वाले लोगों में भय फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने अचानक घर के बाहर से गोलियां चलाईं, जिसके बाद पूरा इलाका दहशत में आ गया। फायरिंग की आवाज़ सुनते ही लोग घरों में दुबक गए और स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बन गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। फायरिंग के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments