HomePunjabमोहाली सेक्टर- 89 में भीषण सड़क हादसा

मोहाली सेक्टर- 89 में भीषण सड़क हादसा

BMW कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

मोहाली, 26 जनवरी 2026: मोहाली के सेक्टर-89 में बीती आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान साहिबप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-88/89 रोड चौक पर तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि टक्कर के बाद वह कई पलटियां खा गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद युवकों के दोस्तों ने दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साहिबप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक की दोनों टांगों में फ्रैक्चर है।

हादसे में जान गंवाने वाला साहिबप्रीत सिंह सोहाना का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments