HomeNationalतेलंगाना में आग की दो बड़ी घटनाएं: गर्ल्स हॉस्टल में एसी ब्लास्ट...

तेलंगाना में आग की दो बड़ी घटनाएं: गर्ल्स हॉस्टल में एसी ब्लास्ट से 6 छात्राएं बेहोश, नामपल्ली में अग्निकांड में 3 की मौत

मेदचल–मलकाजगिरी (तेलंगाना), 26 जनवरी 2026: तेलंगाना के मेदचल–मलकाजगिरी जिले में अलवाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत एक गर्ल्स हॉस्टल में एसी ब्लास्ट से आग लगने की घटना सामने आई है। शॉर्ट सर्किट के कारण हुए इस हादसे में छह छात्राएं बेहोश पाई गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फायर विभाग के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4:40 बजे ‘नाइन एजुकेशन’ नामक गर्ल्स हॉस्टल में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण ब्लास्ट हुआ, जिससे कमरे में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। इसके बाद छह छात्राओं को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं, एक अन्य घटना में हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में कामथ होटल के पास आग लगने की सूचना मिली। शनिवार शाम नामपल्ली में एक फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन शवों की पहचान कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है। इमारत से अभी भी भारी धुआं निकल रहा है और आशंका है कि कुल पांच लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

इस घटना पर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने चिंता जताते हुए प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अब भी छह लोग इमारत के अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अग्निशमन सेवाओं की बेहतर तैयारी और अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देने की मांग की।

लगातार हो रही आग की घटनाओं ने राज्य में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments