HomeNationalपद्म पुरस्कार 2026 की प्रारंभिक सूची जारी, आज शाम आएगी सरकार की...

पद्म पुरस्कार 2026 की प्रारंभिक सूची जारी, आज शाम आएगी सरकार की आधिकारिक घोषणा

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2026: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए एक प्रारंभिक सूची सामने आई है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से उन व्यक्तियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्होंने साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण के क्षेत्र में वर्षों तक उल्लेखनीय योगदान दिया है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक और अंतिम सूची अभी जारी नहीं की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी इंद्रजीत सिंह सिद्धू को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की संभावना है। इंद्रजीत सिंह सिद्धू अपने सामाजिक कार्यों के लिए चर्चित हैं और चंडीगढ़ में स्वयं रेहड़ी पर कचरा साफ कर स्वच्छता का संदेश देते हैं। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के खेम राज सुंदरियाल को पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने की बात सामने आई है।

इसके अलावा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए अंके गौड़ा, ब्रजलाल भट्ट, बुदरी थाड़ी, भगवान दास रायकर, धर्म लाल चुन्नी लाल पांडिया, डॉ. श्याम सुंदर, चरण हेंब्रम और के. पजानिवेल जैसे नामों को भी प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पद्म श्री 2026 के लिए जिन अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें तमिलनाडु से डॉ. पुण्यमूर्ति नातेसन, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, महाराष्ट्र से डॉ. अरमिदा फर्नांडिस और भिकल्या लड्डकिया ढिंढा, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज तथा जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्म गुरमीत शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी और अंतिम सूची भारत सरकार द्वारा आज शाम को आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी, जिसके बाद पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments