HomeHaryanaऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति टीमों की बड़ी पहल :...

ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति टीमों की बड़ी पहल : गांव-गांव पहुंचकर ड्रग पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

बीघड़ में 01 पीड़ित को भर्ती, चीमो में 04 पीड़ितों को काउंसलिंग व दवा, दीवाना में कैंप की तैयारियां तेज

फतेहाबाद, 22 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा):  पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत जिले में नशा मुक्ति अभियान को लगातार मजबूती दी जा रही है। इसी क्रम में एसआई सुंदर के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद द्वारा गांव बीघड़ में एक ड्रग पीड़ित को चिन्हित कर काउंसलिंग की गई तथा उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। टीम द्वारा पीड़ित के परिजनों को भी नशे के दुष्प्रभावों तथा नियमित इलाज की आवश्यकता के बारे में विस्तार से समझाया गया।

इसके पश्चात नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिरड़ाना में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंची। वहां विद्यार्थियों व आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, सही संगत अपनाने तथा किसी भी प्रकार की लत लगने पर तुरंत उपचार लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि वे नशे के लालच में आकर अपना भविष्य खराब न करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की सहायता लें।

इसके अलावा गांव चीमो में नशा मुक्ति टीम द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान चार ड्रग पीड़ितों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग की गई तथा प्राथमिक स्तर पर आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध करवाई गई। टीम ने पीड़ितों को नियमित उपचार जारी रखने और परिवार के सहयोग से नशे से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं दूसरी ओर नशा मुक्ति टीम टोहाना सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव दीवाना में लगने वाले नशा मुक्ति कैंप की तैयारियां की गईं। गांव दीवाना, रत्ताथे, ढ़ेर व शकरपुर के चिन्हित व्यक्तियों को कैंप में उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा कुछ पीड़ितों को टेलीफोन के माध्यम से सूचना देकर कैंप में पहुंचने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान गांव ढ़ेर में 02 तथा गांव दीवाना में 03 नए नशा पीड़ितों की पहचान भी की गई। टीम द्वारा आगामी दिनों में अभियान को और प्रभावी बनाते हुए अधिक से अधिक पीड़ितों को उपचार से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments