HomeWorld Newsभारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नासा से लिया सेवानिवृत्ति

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नासा से लिया सेवानिवृत्ति

27 वर्षों की ऐतिहासिक सेवा का किया समाप

वाशिंगटन, 21 जनवरी 2026: भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपने जीवन का एक बड़ा और अहम फैसला लेते हुए नासा (NASA) को अलविदा कह दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुनीता विलियम्स ने 27 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद नासा से सेवानिवृत्ति ले ली है। उनका रिटायरमेंट औपचारिक रूप से 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी माना गया है।

अपने लंबे और प्रेरणादायक करियर के दौरान सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कुल तीन मिशनों में भाग लिया और मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए, जो नासा के किसी भी अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताया गया दूसरा सबसे लंबा समय है।

सुनीता विलियम्स न केवल अपनी तकनीकी दक्षता और साहस के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उन्होंने दुनिया भर के युवाओं, विशेषकर भारत और भारतीय मूल के युवाओं के लिए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनकर एक नई दिशा दिखाई है। उनके योगदान ने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

नासा से सेवानिवृत्ति के बाद भी सुनीता विलियम्स की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान, अनुसंधान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments