HomePunjabबीजेपी नेता केवल सिंह ढिल्लों ने चरणजीत चन्नी को दिया भाजपा में...

बीजेपी नेता केवल सिंह ढिल्लों ने चरणजीत चन्नी को दिया भाजपा में शामिल होने का खुला न्योता

चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026: पंजाब कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और मौजूदा पार्टी नेतृत्व के बीच चल रही खींचतान का फायदा अब विपक्षी दल उठाने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने मीडिया से बातचीत के दौरान चरणजीत चन्नी को खुलकर भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया है।

केवल सिंह ढिल्लों ने चन्नी के समर्थन में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर जिस तरह से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “चन्नी साहिब एक बड़े नेता हैं। अगर उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही है तो उन्हें भाजपा में आने का फैसला कर लेना चाहिए। पार्टी हाईकमान से बात मैं स्वयं कराऊंगा।”

ढिल्लों ने आगे कहा कि पंजाब की तरक्की के लिए सभी ईमानदार नेताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए और भाजपा ही वह मंच है जहां हर वर्ग को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने चन्नी की दलित प्रतिनिधित्व से जुड़ी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा में उन्हें अपनी कौम और पंजाब की सच्ची सेवा करने का अवसर मिलेगा।

इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में चन्नी के अगले कदम को लेकर चर्चाएं और तेज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments