HomePunjabपंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, तीन दिन...

पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़, 19 जनवरी 2026 : पंजाब में हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में विज़िबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अंबाला-अमृतसर और दिल्ली हाईवे के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रहेगी। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है।

चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी 2022 और 2024 की तुलना में अधिक है। हालांकि रविवार को अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, गुरदासपुर और फरीदकोट में कोहरे के कारण विज़िबिलिटी शून्य से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 जनवरी को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। पटियाला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और चंडीगढ़ में 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments