सीएम भगवंत मान ने किया शिलान्यास
अजनाला (अमृतसर) 19 जनवरी 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को अजनाला के सीमावर्ती क्षेत्र में ₹15 करोड़ की लागत से बनने वाले सह-शिक्षा सरकारी डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी। यह कॉलेज बिकरौर गांव में 15 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा और इसका नाम प्रसिद्ध विद्वान बाबा घमचुक जी के नाम पर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान आसपास के लगभग 50 गांवों के 2,000 से अधिक छात्रों को लाभ पहुंचाएगा। कॉलेज में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल स्किल्स जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। उन्होंने घोषणा की कि जिस गांव ने कॉलेज के लिए जमीन दान की है, वहां के छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, विधायक कुलदीप सिंह ढालीवाल सहित अन्य नेता और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






