HomePunjabएससी आयोग ने कार्रवाई न होने पर एसपी (डिटेक्टिव) एसबीएस नगर को...

एससी आयोग ने कार्रवाई न होने पर एसपी (डिटेक्टिव) एसबीएस नगर को किया तलब

चंडीगढ़, 18 जनवरी 2026: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक शिकायत मामले में कार्रवाई न होने को गंभीरता से लेते हुए शहीद भगत सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव) को तलब किया है।

आयोग के चेयरमैन एस. जसवीर सिंह गढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग को गांव झुंगियां, तहसील बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर निवासी धर्म चंद पुत्र कर्ता राम की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत पर जिला पुलिस को जांच कर 14 जनवरी 2026 तक रिपोर्ट आयोग को सौंपने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि, निर्धारित तिथि पर न तो पुलिस विभाग का कोई प्रतिनिधि आयोग के समक्ष उपस्थित हुआ और न ही कोई जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने अब एसपी (डिटेक्टिव) इकबाल सिंह को 20 जनवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्हें मामले से संबंधित तथ्यात्मक रिपोर्ट और आवश्यक जानकारी भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयोग के चेयरमैन ने बताया कि संबंधित मामले में वर्ष 2024 से अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते आयोग ने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments