HomePunjabगुरदासपुर में शिक्षकों से भरी वैन हादसे का शिकार, 7 गंभीर समेत...

गुरदासपुर में शिक्षकों से भरी वैन हादसे का शिकार, 7 गंभीर समेत करीब 12 शिक्षक घायल

गुरदासपुर , 17 जनवरी 2026: गुरदासपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब शिक्षकों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन शिक्षक घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को गुरदासपुर और कलानौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी महिला और पुरुष शिक्षक रोजाना की तरह वैन के माध्यम से फतेहगढ़ चूड़ियां जा रहे थे। यह हादसा नेशनल हाईवे-354 पर कलानौर–गुरदासपुर मार्ग स्थित अड्डा नड़ावाली के पास उस समय हुआ, जब इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। वैन गुरदासपुर की ओर से आ रही थी, तभी उसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक कार भी हादसे की चपेट में आ गई, जिससे वैन और कार दोनों को भारी नुकसान पहुंचा।

हादसे में सात शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार शिक्षकों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें कलानौर और गुरदासपुर के अस्पतालों में पहुंचाया।

इस संबंध में SHO जतिंदर पाल ने बताया कि हादसे में सात शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि चार को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें और धीमी गति से वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments