HomePunjabGNDU के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का संदेश

GNDU के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का संदेश

शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

अमृतसर, 15 जनवरी 2026 : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) ने गुरुवार को अपने परिसर स्थित गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में 50वां गोल्डन जुबली दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया। इस ऐतिहासिक समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं, जबकि पंजाब के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गुलाब चंद कटारिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से ज्ञान, नवाचार, नैतिक मूल्यों और करुणा के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के विचारों को कालजयी बताते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज की सामाजिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उच्च शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राज्यसभा सांसद एवं समाजसेवी डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी और अमेरिका स्थित अलर्ट एंटरप्राइज इंक. के सीईओ जसवीर गिल को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। समारोह के दौरान 17 पदक, 176 स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्रियां तथा 258 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गईं।

कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि GNDU को NAAC से 3.85 (A++) स्कोर के साथ कैटेगरी-I दर्जा प्राप्त है और यह विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments