HomeWorld Newsइस्लामाबाद में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट, दूल्हा-दुल्हन समेत 8...

इस्लामाबाद में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट, दूल्हा-दुल्हन समेत 8 की मौत

इस्लामाबाद, 12 जनवरी 2026: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब समारोह के दौरान एक शक्तिशाली गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया। अधिकारियों के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रशासन की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोट गैस लीक होने के कारण हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि तीन मकान पूरी तरह से ढह गए, जबकि पास के दो अन्य घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा। आसपास का इलाका मलबे में तब्दील हो गया और चीख-पुकार मच गई।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर पीड़ितों की मौत गंभीर रूप से झुलसने और मलबे के नीचे दब जाने के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस्लामाबाद प्रशासन ने कहा कि गैस पाइपलाइन और घटना स्थल से जुड़े कनेक्शनों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। विस्फोट के सही कारणों का खुलासा अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और घटना की गहन जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments