HomePunjabअमृतसर में ब्यूटी पार्लर पर फायरिंग, महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

अमृतसर में ब्यूटी पार्लर पर फायरिंग, महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

अमृतसर, 10 जनवरी 2026: अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में गोशाला रोड पर शनिवार को अज्ञात युवकों ने एक ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में पार्लर में काम करने वाली एक महिला के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद डीएसपी ने बताया कि जंडियाला गुरु क्षेत्र में अब तक हुई सभी फायरिंग की घटनाओं से जुड़े सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments