HomeHaryanaन्याय जनता के करीब लाने के लिए नए न्यायालयों की स्थापना: सीजेआई...

न्याय जनता के करीब लाने के लिए नए न्यायालयों की स्थापना: सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत

चंडीगढ़, 10 जनवरी 2026: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्यायालयों को आम जनता के निकट स्थापित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को शीघ्र और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जब अदालतें पास होती हैं तो लोगों के लिए अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना आसान हो जाता है।

शनिवार को बरवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने नव-निर्मित न्यायालय का उद्घाटन किया और आगामी न्यायालय परिसर का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि नए न्यायालयों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य “न्याय तक पहुंच” सुनिश्चित करना है, ताकि न्याय सरल, सस्ता और सुलभ हो। उन्होंने हरियाणा सरकार को बधाई देते हुए कहा कि बरवाला और नारनौंद में न्यायिक कार्य सोमवार से प्रारंभ हो जाएगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, डॉ. अरविंद शर्मा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी तथा बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments