HomePunjabघने कोहरे में भीषण हादसा, होशियारपुर में बस-कार टक्कर में चार की...

घने कोहरे में भीषण हादसा, होशियारपुर में बस-कार टक्कर में चार की मौत

होशियारपुर 10 जनवरी 2026 :  सुबह घने कोहरे के दौरान होशियारपुर में एक कार और पनबस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़ते समय हुई।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश से आ रहे युवकों की कार जैसे ही होशियारपुर में लिंक रोड से मुख्य सड़क पर पहुंची, उसी समय दसूहा की ओर से आ रही पनबस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद बस कार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और सड़क किनारे बनी झुग्गियों से जा टकराई। गनीमत यह रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया।

सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस स्टेशन के एसएचओ किरण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। सभी दोस्त अपने एक साथी को विदेश यात्रा के लिए अमृतसर हवाई अड्डे छोड़ने जा रहे थे। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45), सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह, निवासी गांव चलेत, दौलतपुर के रूप में हुई है। सभी गगरेट, हिमाचल प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments