HomePunjabपंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: लहरागागा में मेडिकल कॉलेज

पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: लहरागागा में मेडिकल कॉलेज

GMADA दरों में कटौती और डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी को मंजूरी

चंडीगढ़, 9 जनवरी 2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। लहरागागा स्थित बाबा हीरा सिंह भट्टल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा, जहां पहली बार 100 MBBS सीटें होंगी। मौजूदा 92 टीचिंग स्टाफ को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। कॉलेज के साथ 220 बेड का अस्पताल शुरू होगा, जिसे बाद में 421 बेड तक विस्तारित किया जाएगा।

कैबिनेट ने GMADA के तहत आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक प्लॉट्स की उन दरों में 22.5 फीसदी की कटौती को भी मंजूरी दी, जो अब तक नीलामी में नहीं बिक पाए थे। इससे प्लॉट्स की बिक्री को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, पंजाब सरकार ने देश की पहली प्राइवेट डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी नीति को मंजूरी दी, जिससे डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

लुधियाना से रोपड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए मिट्टी की कमी को दूर करने का भी फैसला लिया गया। सरकार NHAI को तीन रुपये प्रति घन मीटर की दर से आवश्यक मिट्टी उपलब्ध कराएगी।

वहीं, हाउसिंग विभाग की वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments