HomePunjab ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत आज जालंधर...

 ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत आज जालंधर से

केजरीवाल और सीएम मान करेंगे आगाज़

जालंधर, 7 जनवरी 2026:  पंजाब सरकार द्वारा नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू किया गया ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। आज जालंधर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान इस विशेष अभियान के अगले चरण की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

पहले चरण की बड़ी उपलब्धियां

पंजाब पुलिस और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से अभियान के पहले चरण में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

43,000 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।

नशा तस्करी से जुड़े 29,978 एफआईआर दर्ज की गईं।

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें 1,859 किलोग्राम हेरोइन शामिल है।

तस्करों से करीब 15.32 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई।

दूसरे चरण का उद्देश्य

आज से शुरू हो रहे दूसरे चरण का मकसद केवल नशा तस्करों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों और रोजगार से जोड़कर नशे से दूर रखना भी है। इसके साथ ही गांव और मोहल्ला स्तर पर नशा विरोधी समितियों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि समाज की भागीदारी से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा सके।

सरकार का कहना है कि यह अभियान आने वाले समय में और तेज़ किया जाएगा, ताकि पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments