नगर निगम चुनावों की तैयारी तेज
चंडीगढ़, 7 जनवरी 2026: आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा पंजाब ने राज्य के विभिन्न नगर निगमों के लिए इंचार्ज और सह-इंचार्ज की नियुक्तियों का ऐलान किया है।
सूची जारी करते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री राठौड़ ने बताया कि मोगा नगर निगम के लिए के.डी. भंडारी को इंचार्ज और जतिंदर मित्तल को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पठानकोट नगर निगम की जिम्मेदारी राजेश बाघा को इंचार्ज और राजेश हनी को सह-इंचार्ज के रूप में सौंपी गई है।
मोहाली नगर निगम के लिए हरमिंदर जस्सी को इंचार्ज तथा पुष्पिंदर सिंगल को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है। बठिंडा नगर निगम की कमान जीवन गुप्ता को इंचार्ज और मोना जैसवाल को सह-इंचार्ज के रूप में दी गई है।
होशियारपुर नगर निगम के लिए वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया को इंचार्ज और सुशील शर्मा को सह-इंचार्ज बनाया गया है। वहीं, अबोहर नगर निगम के लिए मनजीत सिंह राय को इंचार्ज और डी.पी. चंदन को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
कपूरथला नगर निगम के लिए सुशील रिंकू को इंचार्ज और अनिल सचर को सह-इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना, बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना और आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी की प्रभावी तैयारी तथा मजबूत प्रदर्शन को सुनिश्चित करना है।






