HomePunjabनशों के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

नशों के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

गांव मुरादपुर में दो नशा तस्करों द्वारा की गई अवैध निर्माण ध्वस्त

किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा: एस.पी. वैभव चौधरी

समाना, 4 जनवरी 2026: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत आज समाना के गांव मुरादपुर में दो नशा तस्करों द्वारा नशों की काली कमाई से पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को संबंधित विभाग ने पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।

जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण गिराए जाने के दौरान पुलिस सुरक्षा की अगुवाई कर रहे एस.पी. (स्थानीय) वैभव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस किसी भी नशा तस्कर को बख्शने वाली नहीं है।

उन्होंने बताया कि पटियाला पुलिस डीआईजी कुलदीप सिंह चहल और एसएसपी वरुण शर्मा की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे तस्करों द्वारा नशे बेचकर अर्जित काली कमाई से किए गए अवैध निर्माणों पर लगातार ‘पीला पंजा’ चलाया जा रहा है।

एस.पी. वैभव चौधरी ने बताया कि गांव मुरादपुर के जिन नशा तस्करों के अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है, उनके खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि तरसेम सिंह उर्फ टुंडा पुत्र गुरदेव सिंह के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं, जबकि बलबीर सिंह उर्फ माही (काला) पुत्र महिंदर सिंह के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। इन दोनों ने पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था, जिसे गिराने के लिए संबंधित विभाग ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।

एस.पी. वैभव चौधरी ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे नशे के काले कारोबार को छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायतों और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों से भी अपील की कि किसी भी असामाजिक तत्व की जमानत न कराएं।

इस दौरान गांववासियों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के सख्त कदमों से नशा तस्करों में भय का माहौल बना है। उन्हें उम्मीद है कि ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी समाना फतेह सिंह बराड़, बीडीपीओ गुरमीत सिंह, तहसीलदार सुखविंदर सिंह टिवाणा, थाना सदर समाना के एसएचओ अजय कुमार परोचा, पंचायत अधिकारी जतिंदर सिंह, सचिव सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments