HomePunjabपंजाब में घना कोहरा और शीत लहर का कहर

पंजाब में घना कोहरा और शीत लहर का कहर

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

चंडीगढ़, 3 जनवरी 2026: पंजाब में शनिवार को कई जिलों में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। अमृतसर और हलवारा में दृश्यता शून्य (जीरो) दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मालेरकोटला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की आशंका है। मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 4 और 5 जनवरी को कुछ इलाकों में हालात में हल्का सुधार हो सकता है, लेकिन कई क्षेत्रों में शीत लहर का असर जारी रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा से बचें, वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और बुजुर्गों, बच्चों व बीमार व्यक्तियों का खास ध्यान रखें। किसानों से भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।

आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बठिंडा में अधिकतम दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments