HomePunjabबठिंडा में महिला की हत्या, खाली प्लॉट से मिला शव, पुलिस जांच...

बठिंडा में महिला की हत्या, खाली प्लॉट से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बठिंडा, 28 दिसंबर 2025: बठिंडा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कैनाल एरिया को सूचना मिली थी कि एक महिला, जो बठिंडा की एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी, घर से लापता है। महिला रोजाना काम पर जाती थी, लेकिन बीते दिन वह घर वापस नहीं लौटी।

परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट में महिला का शव बरामद हुआ। शव की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है। बताया गया है कि मृतक महिला की कुछ साल पहले लव मैरिज हुई थी और वह बठिंडा के गोपाल नगर में किराए के मकान में रहती थी। दंपती का एक दो साल का बच्चा भी है।

मौके पर पहुंचे मृतका के पति ने बताया कि उनकी लव मैरिज हुई थी और उन्हें कुछ लोगों पर शक है, जिनके बारे में पुलिस को जानकारी दी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments