HomePunjabसिख मामलों में दखल से दूर रहे मान सरकार : कुलदीप सिंह...

सिख मामलों में दखल से दूर रहे मान सरकार : कुलदीप सिंह गड़गज्ज

अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज का कड़ा संदेश

अमृतसर, 28 दिसंबर 2025: अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने आज भगवंत मान सरकार को सिख समुदाय के मामलों में दखल न देने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सिखों से जुड़े मामलों को स्वयं संभालने में सक्षम है।

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज का यह बयान गुरु ग्रंथ साहिब के 328 सरूपों से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को सजा देने का अधिकार भी एसजीपीसी के पास है और सिख मर्यादा के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिख गुरु साहिबानों पर कोई भी एनिमेशन फिल्म नहीं बनाई जाएगी। जत्थेदार ने कहा कि सिख इतिहास पर फिल्म या किसी भी प्रकार की प्रस्तुति बनाने से पहले एसजीपीसी की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के सिख धर्म से संबंधित किसी भी प्रकार की फिल्म या सामग्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ने दो टूक शब्दों में कहा कि सिख धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सिख संस्थाएं अपने धार्मिक व पंथक मामलों को स्वयं सुलझाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments