HomePunjabमुख्यमंत्री भगवंत मान की हाई-लेवल बैठक, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा

मुख्यमंत्री भगवंत मान की हाई-लेवल बैठक, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा

चंडीगढ़  27 दिसंबर 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस और सिविल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि पिछले चार वर्षों में कुल 85,418 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न अपराधों की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी मामलों में निष्पक्ष व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई रणनीतियों पर काम करने का भी सुझाव दिया।

बैठक में विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, नशे पर नियंत्रण और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments