HomeWorld Newsदक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों की मौत, तीन...

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों की मौत, तीन बच्चे शामिल

दक्षिण अफ्रीका, 21 दिसंबर: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिससे घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

गौतेन्ग प्रांतीय पुलिस की प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिदिली के अनुसार, यह हमला जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित बेकर्सडेल क्षेत्र में हुआ। हमलावरों ने सोने की खदानों के पास स्थित एक रिहायशी बस्ती के लोगों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलियां चला दीं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पीछे से अचानक फायरिंग शुरू की, जिससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हमले के मकसद का खुलासा नहीं हो सका है। अज्ञात बंदूकधारियों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियां सघन अभियान चला रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments